पाली अधिकमास परिक्रमा संघ की बैठक
पाली | पाली अधिकमास परिक्रमा संघ की बैठक शनिवार शाम 4 बजे कथा व्यास की गली में स्थित संघ कार्यालय में आयोजित होगी। कोषाध्यक्ष कैलाश टवाणी तथा मुख्य संयोजक पंडित शंभुलाल शर्मा ने बताया कि बैठक में पूर्व परिक्रमा का हिसाब पेश किया जाएगा तथा आगामी परिक्रमा को लेकर रुपरेखा बनाई जाएगी। तैयारी में अध्यक्ष श्रीकिशन सोमानी तथा महामंत्री जयकिशन बजाज, भंवर चौधरी, धनराज कारगवाल, गोपाल बंग, अंबालाल सोलंकी, नरेंद्र माच्छर, जोराराम पटेल, प्रदीप कच्छवाह, दिनेश हेड़ा, हुकमीचंद कच्छवाह आदि जुटे हुए है।