पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फोरलेन पर ट्रोला ने टैंकर को मारी टक्कर, पिता पुत्र गंभीर घायल

फोरलेन पर ट्रोला ने टैंकर को मारी टक्कर, पिता-पुत्र गंभीर घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोरलेन पर शनिवार दोपहर 3 बजे के करीब केनपुरा के पास डिवाइडर के बीच लगाए गए पेड-पौधों को पानी पिला रहे एक पानी के टैंकर को पीछे से तेज गति व लापरवाही से चला रहे ट्रोला चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रोला चालक व उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, घटना के बाद हाईवे के एक तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग जाने से करीब एक घंटे तक जाम रहा। पुलिस ने यातायात को सुचारू करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ढोला व केनपुरा के बीच फोरलेन पर टैंकर चालक व कर्मचारी पेड़-पौधों को पानी दे रहे थे कि अचानक पीछे से एक ट्रोला संख्या आरजे 09/जीजे 9292 के चालक राजेंद्रसिंह निवासी ब्यावर ने तेज गति व लापरवाही से ओवरटेक करते हुए टैंकर के पीछे जोरदार टक्कर मार दी।



हादसे में चालक राजेंद्रसिंह व उसका पुत्र गजेंद्रसिंह दोनों वाहनों के बीच फंस गए। घटना की सूचना पर सांडेराव पुलिस मौके पर पहुंची।

व एलएंडटी कंपनी के कर्मचारी व वाहन चालकों की मदद से फंसे राजेंद्रसिंह व गजेंद्रसिंह को बाहर निकाल एंबुलेंस की सहायता से पाली बांगड़ अस्पताल इलाज के लिए भेजा।

वाहनों की लगी लंबी कतार

इधर, हादसे के बाद ढोला से सांडेराव की तरफ आने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारे लग जाने से यात्रियों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रोला को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे की सूचना पर सुमेरपुर डीवाईएसपी अमरसिंह चंपावत, तखतगढ़ सीआई भगाराम मीणा, सांडेराव थानाधिकारी सीमा जाखड़, हैड कांस्टेबल सज्जनसिंह मौके पर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...