ब्राह्मण सम्मेलन के साथ आज होगा भगवान परशुराम जयंती का आगाज
ब्राह्मण सम्मेलन के साथ आज होगा भगवान परशुराम जयंती का आगाज
पाली | सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से आराध्य भगवान परशुराम की जयंती को लेकर चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसका आगाज रविवार को नागा बाबा बगीची में प्रतिभा सम्मान समारोह व ब्राह्मण सम्मेलन के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायाधीश ओमी पुरोहित, सांसद अजमेर रघु शर्मा, असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल भारत सरकार संजीत पुरोहित, अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश व्यास, पूर्व महापौर जोधपुर रामेश्वर दाधीच, यूआईटी अध्यक्ष संजय ओझा, वक्ता सरस्वती गौड़ के आतिथ्य में किया जाएगा। मंच संचालन तृप्ति पांडेय द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को महिलाओं द्वारा नागा बाबा बगीची में महिला संकीर्तन का आयोजन होगा। जिसमें महिलाओं द्वारा भगवान परशुराम को रिझाने वाले भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक मुरली मनोहर बोड़ा, सह संयोजक मनीष ओझा कृष्ण मुरारी व्यास, जयशंकर त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी पवन पांडेय, परमेश्वर जोशी, हीरालाल व्यास, कनिष्क शर्मा, हरिवंश दवे, पंकज दूबे, चिरंजीलाल शर्मा, दयाशंकर मिश्रा, अक्षय दवे, विकास दूबे, मनु शर्मा, कैलाश गौड़, दिलीप दवे, लक्ष्मीकांत कल्ला सहित कई विप्रबंधु जुटे हुए हैं।
पणिहारी बाईपास से 17 को निकलेगी वाहन रैली : आराध्य परशुराम जयंती को लेकर मंगलवार को पणिहारी बाइपास से वाहन रैली निकाली जाएगी।
डीजे के साथ रवाना हुई वाहन रैली व्यास सर्किल, विवेकानंद सर्किल, राणा प्रताप चौक, सर्राफा बाजार, सोमनाथ मंदिर, भैरुघाट, पानी दरवाजा, सिंधी कॉलोनी, रामदेव रोड, खेताराम प्याऊ, खेतेश्वर सर्किल, सुभाष सर्किल, गांधी मूर्ति होते हुए सूरजपोल आकर संपन्न होगी। इसके बाद समाजबंधुओं द्वारा आतिशबाजी की जाएगी।
परशुराम जयंती पर 18 को निकलेगी शोभायात्रा
विप्र समाज की ओर से बुधवार को भगवान परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर विप्रबंधु रघुनाथ मंदिर एकत्रित होंगे जहां भगवान परशुराम की विशेष आरती कर गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना होगी। जो पानी दरवाजा, बादशाह का झंडा, सर्राफा बाजार, बाईसी बाजार, सोमनाथ मंदिर, भैरुघाट होते हुए वापस पुष्करणा समाज भवन आकर संपन्न होगी।