राजस्थान में डांस एकेडमी होनी चाहिए : जतिन
डांस इंडिया डांस फेम जतिन कुमार का डांस के प्रति इतना समर्पण है कि 18 अप्रैल को बीकॉम फाइनल की परीक्षा होने के बावजूद वे शनिवार पाली में कार्यक्रम करने पहुंचे। टाइगर श्राफ को अपना आइडल मानने वाले जतिन कहते हैं कि हमारे राज्य में प्रमाणित प्रोफेशनल डांस एकेडमी की कमी है। राज्य में डांस कलाकारों के लिए इसकी जरूरत है, जहां युवा प्रतिभाओं को उचित मंच के साथ स्कॉलरशिप भी मिले।