जीतो 15 करोड़ योजना में प्रतिज्ञा के नाम रहा वाटर आरओ
दैनिक भास्कर की जीतो 15 करोड़ पाठक उपहार योजना के तहत पाली की प्रतिज्ञा पुत्री प्रवीण सेन के वाटर आरओ की विजेता रही। शनिवार को दैनिक भास्कर कार्यालय में राहुल सारडा ने प्रतिज्ञा को आरओ भेंट किया। इस दौरान प्रतिज्ञा व प्रवीण सेन ने बताया कि वो दैनिक भास्कर के नियमित पाठक है। साथ ही कई वर्षों से दैनिक भास्कर पढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि वर्तमान दौर में दैनिक भास्कर ही निष्पक्ष समाचार पत्र है। साथ ही भास्कर में प्रकाशित होने वाली खबरों में नॉलेज भी दिया जाता है। इससे खबरें पठनीय होती हैं।