पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीक्षांत आयोजन उत्तरदायित्व बोध का परिचायक : गजेंद्रसिंह शेखावत

दीक्षांत आयोजन उत्तरदायित्व बोध का परिचायक : गजेंद्रसिंह शेखावत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीक्षांत समारोह का आयोजन युवाओं के लिए उनके उत्तरदायित्व के बोध का परिचायक है। युवाओं को अपनी जिम्मेदारियों को महसूस करना चाहिए। ये विचार भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने माधव विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में व्यक्त किए। इस मौके विशिष्ट अतिथि पद्मश्री महाराव रघुवीरसिंह देवड़ा ने कहा कि दीक्षांत समारोह मात्र किसी विद्यार्थी के जीवन का परीक्षा परिणाम नहीं है, वरन वह राष्ट्र के भविष्य के परिणाम को संकेतित करता है। कैनरा बैंक के प्रबंध निदेशक राकेश शर्मा ने भी संबोधन दिया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डाॅ. राजकुमार ने समारोह आयोजन के प्रारंभ की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. नमिता अरोड़ा ने किया। कुलपति प्रो. जेएल विज ने स्वागत भाषण दिया। इस मौके पर डाॅ. हीरेन वी. दोशी, डाॅ. दीपक पालीवाल, डाॅ. राजेश राठौड़, डाॅ. महेंद्रसिंह परमार, डाॅ. डीके उपाध्याय, डाॅ. सुनील सिंह, रजिस्ट्रार जेबी शर्मा समेत कई जने मौजूद थे।

दीक्षांत समारोह में सम्मानित करते अतिथि।

मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आज मैं एल एल एम की उपाधि प्राप्त कर रहा हूं। मैं विश्वविद्यालय के स्टाफ को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने नियमित कक्षाएं लगाकर हमें पढ़ाया। - सुरेश त्रिवेदी, एलएलएम

मैं बहुत खुश हूं कि मुझे इस कार्यक्रम में आने का मौका मिला। मैं विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाले अध्यापकों व मेरा परिवार जिन्होंने मुझे यह मौका दिया, सभी को धन्यवाद देता हूं। - मिहिर सिंह सांखला, डिप्लोमा इंजीनियरिंग

उपाधि मिलने पर खिले चेहरे

विश्वविद्यालय आज दीक्षांत समारोह इतने भव्य स्तर पर आयोजित कर रहा है। बैंक निदेशक, कृषि मंत्री और पद्मश्री उपाधि प्राप्त हस्तियों से उपाधि प्राप्त करना गर्व की बात हैं। - निखिल अग्रवाल, बीएससी

मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं कि मुझे अपने परिश्रम का परिणाम इस रूप में मिल रहा है। मेरे सभी मित्र आज वापस मिले है उनका सहयोग भी हमेशा याद रहेगा। - गायत्री रावल

खबरें और भी हैं...