ऑटो में बैठकर भंडारी के आवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी
ऑटो में बैठकर भंडारी के आवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी
पाली | पाली में म्यूजिकल नाइट में शामिल होने आए जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी के जोधपुर स्थित निवास पर शाम को केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी पहुंचे। जोधपुर शहर के भीतरी भाग में रहने वाले भंडारी के घर चौधरी ऑटो में बैठकर पहुंचे। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस दलवीर भंडारी भी ऑटो में बैठकर भंडारी निवास पहुंचे थे। रात्रिभोज के दौरान भंडारी व चौधरी ने जयपुर फुट यूएसए के मई में अमरीका में प्रस्तावित शिविर व देश में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की।