पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहेब की याद में जिले भर में अंबेडकर भवन बनाने का संकल्प, शिलान्यास समारोह में सद‌्भावना का संदेश दिया

बाबा साहेब की याद में जिले भर में अंबेडकर भवन बनाने का संकल्प, शिलान्यास समारोह में सद‌्भावना का संदेश दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान उपस्थित सांसद, विधायक, यूआईटी चैयरमैन व सभापति।

भास्कर संवाददाता | पाली

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शनिवार को पाली पहुंचे केंद्रीय विधि राज्यमंत्री पीपी चौधरी को दलित प्रतिनिधियों का विरोध झेलना पड़ा। गुंदोज में रैली नहीं निकालने देने तथा एससी एसटी एक्ट को लेकर बंद में निर्दोष लोगों को फंसाने का विरोध किया। इस दौरान चौधरी के खिलाफ नारेबाजी भी हुई तथा टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में आने से मना कर दिया। काफी समझाइश के बाद वे लोग पहुंचे, लेकिन नाराज लोगों को मनाने के लिए चौधरी को भी मशक्कत करनी पड़ी। वे खुद वापस अंबेडकर सर्किल पहुंचे। वहां पर एस पर एसपी दीपक भार्गव को बुलाकर निर्दाेष लोगों को परेशान नहीं करने के निर्देश दिए। गुंदोज को लेकर चौधरी ने कहा कि बाहरी व्यक्ति को वहां नहीं जाना चाहिए। स्थानीय लोगों के किसी कार्यक्रम को नहीं रोका जा रहा है। समाराेह में चौधरी ने कहा कि सरकार दलित हितों के प्रति चिंतित है। अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए हम सभी मिलजुलकर पूरा करने के प्रति कृत संकल्पित है। इससे पूर्व सुबह से दोपहर तक कई प्रमुख संस्थाओं, राजनीतिज्ञों, अधिकारियों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उनको श्रद्धा से याद किया। कई संगठन रैली के रूप में प्रतिमा स्थल तक पहुंचे। टाउन हॉल में आयोजित समारोह में शुरूआती वक्त आधे से ज्यादा कुर्सियां खाली पड़ी थीं, मगर समझाइश के बाद सभी प्रतिनिधियों के आ जाने से हॉल खचाखच भर गया। कुछ लोगों ने माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया, मगर केंद्रीय मंत्री के साथ ही कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा के हस्तक्षेप से शांति हो गई। केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर ने विभिन्न जाति व धर्मों वाले राष्ट्र भारत को सद्भाव के साथ कार्य कर संविधान की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा कि भारत र| बाबा साहेब पूरे देश के लिए सम्माननीय है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पाली में 1995 से पूर्व अलग-अलग संगठन छोटे-छोटे रूप में बाबा साहेब की जयंती मनाते थे। सभी को एक मंच पर लाकर नगर परिषद ने जिला स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। सभापति महेंद्र बोहरा ने कहा कि पीड़ित वंचित एवं शोषित वर्ग की सुरक्षा व सम्मान के लिए बाबा साहब ने कई कार्य किए। उन्होंने संविधान की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान एडीएम भागीरथ बिश्नोई, एसडीएम महावीरसिंह, नगर परिषद आयुक्त इंद्रसिंह, एनके राजा, भीकमचंद, देवाराम, डिप्टी चेयरमैन मूलसिंह भाटी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया। इससे पहले अंबेडकर सर्कल पर कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा, एसपी दीपक भार्गव ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

बूसी. कस्बे व आसपास के गांवों में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई गई। कस्बे में ग्राम पंचायत के पास डॉ. आंबेडकर जयंती समारोह आयोजित किया गया।

इस मौके पर संपतराज हिंगावत, दिनेश जोगावत, राजेंद्र मीणा, सोहन सरगरा, सुकिया देवी गर्ग, मोहनलाल मेघवाल , तेजाराम रेगर, अनवर मोहम्मद आदि मौजूद थे। इसी तरह भादरलाऊ गांव में भी अलखजी मंदिर परिसर में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई।

कांग्रेस व बहुजन समाज पार्टी ने भी श्रद्धा से किया बाबा साहेब को याद

ट्रांसपोर्ट नगर में अंबेडकर भवन का शिलान्यास, 67 लाख की लागत से होगा तैयार

ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को 67 लाख से निर्मित होने वाले डाॅ. भीमराव अम्बेडकर भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर केंद्रीय विधि राज्य मंत्री चौधरी ने नींव में पत्थर रखकर भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक पारख, नगर परिषद सभापति, कलेक्टर, उप सभापति मूलसिंह भाटी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कांग्रेस ने भी अंबेडकर को किया याद

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया। इस दौरान विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पीसीसी सचिव शोभा सोलंकी, जिला प्रवक्ता जीवराज चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी मदनसिंह जागरवाल, प्रकाश सांखला, मंगलाराम पटेल, डा. रमेश चावला, शाबीर अशरफी, सुमित्रा जैन सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे। कांग्रेस नेता केवलचंद गुलेच्छा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, सेवादल जिलाध्यक्ष मोहन हटेला, महिला जिलाध्यक्ष नीलम बिड़ला, वरिष्ठ नेता निहाल चन्द जैन, मोटू भाई, नेता प्रतिपक्ष भंवर राव, पूर्व जिला महामंत्री महावीरसिंह सुकरलाई ने अंबेडकर सर्कल पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रही।

भास्कर संवाददाता | पाली

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शनिवार को पाली पहुंचे केंद्रीय विधि राज्यमंत्री पीपी चौधरी को दलित प्रतिनिधियों का विरोध झेलना पड़ा। गुंदोज में रैली नहीं निकालने देने तथा एससी एसटी एक्ट को लेकर बंद में निर्दोष लोगों को फंसाने का विरोध किया। इस दौरान चौधरी के खिलाफ नारेबाजी भी हुई तथा टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में आने से मना कर दिया। काफी समझाइश के बाद वे लोग पहुंचे, लेकिन नाराज लोगों को मनाने के लिए चौधरी को भी मशक्कत करनी पड़ी। वे खुद वापस अंबेडकर सर्किल पहुंचे। वहां पर एस पर एसपी दीपक भार्गव को बुलाकर निर्दाेष लोगों को परेशान नहीं करने के निर्देश दिए। गुंदोज को लेकर चौधरी ने कहा कि बाहरी व्यक्ति को वहां नहीं जाना चाहिए। स्थानीय लोगों के किसी कार्यक्रम को नहीं रोका जा रहा है। समाराेह में चौधरी ने कहा कि सरकार दलित हितों के प्रति चिंतित है। अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए हम सभी मिलजुलकर पूरा करने के प्रति कृत संकल्पित है। इससे पूर्व सुबह से दोपहर तक कई प्रमुख संस्थाओं, राजनीतिज्ञों, अधिकारियों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उनको श्रद्धा से याद किया। कई संगठन रैली के रूप में प्रतिमा स्थल तक पहुंचे। टाउन हॉल में आयोजित समारोह में शुरूआती वक्त आधे से ज्यादा कुर्सियां खाली पड़ी थीं, मगर समझाइश के बाद सभी प्रतिनिधियों के आ जाने से हॉल खचाखच भर गया। कुछ लोगों ने माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया, मगर केंद्रीय मंत्री के साथ ही कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा के हस्तक्षेप से शांति हो गई। केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर ने विभिन्न जाति व धर्मों वाले राष्ट्र भारत को सद्भाव के साथ कार्य कर संविधान की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा कि भारत र| बाबा साहेब पूरे देश के लिए सम्माननीय है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पाली में 1995 से पूर्व अलग-अलग संगठन छोटे-छोटे रूप में बाबा साहेब की जयंती मनाते थे। सभी को एक मंच पर लाकर नगर परिषद ने जिला स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। सभापति महेंद्र बोहरा ने कहा कि पीड़ित वंचित एवं शोषित वर्ग की सुरक्षा व सम्मान के लिए बाबा साहब ने कई कार्य किए। उन्होंने संविधान की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान एडीएम भागीरथ बिश्नोई, एसडीएम महावीरसिंह, नगर परिषद आयुक्त इंद्रसिंह, एनके राजा, भीकमचंद, देवाराम, डिप्टी चेयरमैन मूलसिंह भाटी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया। इससे पहले अंबेडकर सर्कल पर कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा, एसपी दीपक भार्गव ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

बूसी. कस्बे व आसपास के गांवों में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई गई। कस्बे में ग्राम पंचायत के पास डॉ. आंबेडकर जयंती समारोह आयोजित किया गया।

इस मौके पर संपतराज हिंगावत, दिनेश जोगावत, राजेंद्र मीणा, सोहन सरगरा, सुकिया देवी गर्ग, मोहनलाल मेघवाल , तेजाराम रेगर, अनवर मोहम्मद आदि मौजूद थे। इसी तरह भादरलाऊ गांव में भी अलखजी मंदिर परिसर में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई।

पाली | अंबेडकर सर्किल पर सांसद पीपी चौधरी के खिलाफ प्रदर्शन करते युवा। फोटो|भास्कर

केक काट कर मनाई जयंती

बहुजन समाज की ओर से बाबा साहेब की जयंती केक काटकर मनाई गई। इस दौरान मोनू मेघवाल, बाबूलाल आर्य, डॉ. रमेश चावला, प्रकाश चौहान, दीपक जावा, द्वारका प्रसाद जावा, नितेश तुषावरा व दिनेश पंवार सहित कई लोग मौजूद थे। इस दौरान डाॅ. अम्बेडकर प्रगतिशील युवा संस्था राजस्थान के प्रवक्ता मनोहर बोस ने बताया कि संस्था द्वारा अम्बेडकर का जन्मोत्सव अम्बेडकर भवन हाउसिंग बोर्ड से वाहन रैली निकाली गई। इसी प्रकार नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में अम्बेडकर सर्कल भंवरसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवक दिलीप शर्मा, सपना, बनेदान चारण, बाबूलाल मौजूद थे। भाजपा सोमनाथ मंडल द्वारा पेड़ लगाकर बाबा साहेब की जयंती मनाई। इस दौरान महामंत्री रामदयाल गौड़, उपाध्यक्ष महेंद्र वैष्णव, अशोक पाड़े, जिला कार्यकारी सदस्य टैगोर शर्मा एससी मोर्चा जिला महामंत्री मनीष जावा, रविन्द्र चावला, दिलीप चनाल, सुरेन्द्र जावा, सुकनराज चौैहान, सुनील खींची मौजूद थे। जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में प्राचार्य कृष्णाराव एवं उपप्राचार्य अजयराजसिंह के नेतृत्व में जयंती मनाई।

खबरें और भी हैं...