पाली | सैन जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधु।
पाली | सैन जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधु।
समारोह में सैन समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
पाली | शहर के मारू सैन समाज के तत्वावधान में सैनजी महाराज के 718वें जन्मोत्सव पर प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सह संयोजक मनीष पंवार सैन ने बताया कि सैन जयंती पर मारू सैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद मारू सैन समाज छात्रावास में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रतिभावान छात्रों व शोभायात्रा की झांकियों में भाग लेने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आगामी सैन जयंती के लिए बोलियां भी लगाई गई। इस अवसर पर शंकरलाल पंवार, देवानंद महाराज, सांसद प्रतिनिधि राकेश भाटी, चंदन सोलंकी, रामेश्वर दूदिया, घीसाराम गिरादड़ा का भी बहुमान किया। कार्यक्रम में संपतराज परिहार,भंवरलाल चाटेलाव,राणाराम सैन, मदनलाल तंवर, ललित सैन, रमेश सैन, किशोर सैन, बाबूलाल ठाकुरला व मनीष सैन आदि मौजूद थे। मंच संचालन रमेश सैन ने किया।