पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बांगड़ अस्पताल में स्पीच थैरेपिस्ट व ऑडियोलॉजी की मशीन लगाने की मांग, ज्ञापन प्रेषित किया

बांगड़ अस्पताल में स्पीच थैरेपिस्ट व ऑडियोलॉजी की मशीन लगाने की मांग, ज्ञापन प्रेषित किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | राजकीय बांगड़ अस्पताल में ऑडियोलॉजी की मशीनें लगाने को लेकर युवा कांग्रेस के महासचिव जयंतीलाल जोशी ने चिकित्सा मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में जोशी ने बताया कि बांगड़ अस्पताल जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है, लेकिन यहां ऑडियोलॉजी मशीन नहीं होने और थैरेपी चिकित्सक नहीं होने के चलते मरीजों को मजबूरी में जोधपुर या अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता है। उन्होंने चिकित्सा मंत्री को पत्र लिखकर जल्द से जल्द बांगड़ अस्पताल में ऑडियोलॉजी की मशीन लगाने और स्पीच थैरेपिस्ट नियुक्त करने की मांग की।

खबरें और भी हैं...