- Hindi News
- National
- खालसा पंथ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया बैशाखी पर्व
खालसा पंथ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया बैशाखी पर्व
पाली | बैशाखी के पर्व पर किर्तन करती सिख समुदाय की महिलाएं। फोटो | भास्कर
भास्कर संवाददाता | पाली
सूरजपोल स्थित श्री गुरु नानक गुरुद्वारा में शनिवार को खालसा पंथ के 320 वे स्थापना दिवस पर बैशाखी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमरजीतसिंह मखीजा ने बताया कि सिखों के 10 वें गुरु श्री गुरू गोविंदसिंह महाराज ने बैशाख सुद एक सन 1699 को खालस पंथ की स्थापना की। इस दिन श्री गुरु गोविंदसिंह महाराज ने पंज प्यारों को अमृतपान करवाकर सिंह बनाया गया। साथ ही इन्हें पंज ककार केश, कंघा, कच्छा, कड़ा और कृपाण रखने का उपदेश दिया। कमेटी सचिव गोविंदसिंह ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे श्री अखंड पाठ साहिब संपूर्ण हुई। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे तक कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें श्री गंगानगर से आए रागी जत्था भाई गुरुप्रीतसिंह द्वारा कीर्तन समूह साध संगत का श्रवण करवाया। इस अवसर पर प्रबुद्धजनों द्वारा गुरु इतिहास पर व्याख्यान किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष गुलबागसिंह खेड़ा, गोपालसिंह, बलवीरसिंह, रणजीतसिंह, गुरुप्रीतसिंह गील, मानसिंह बाजवा, शरणपालसिंह, मनजीतसिंह, दिलीपसिंह, सतनामसिंह, भूपेंद्रसिंह खेड़ा सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।