पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राधा कृष्णा मंदिर का वार्षिक सम्मेलन 22 को पांचेटिया में

राधा कृष्णा मंदिर का वार्षिक सम्मेलन 22 को पांचेटिया में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | मारवाड़ जंक्शन तहसील के पांचेटिया गांव में स्थित श्री राधाकृष्णा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं आठवां वार्षिक सम्मेलन 22 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री क्षत्रिय घांची समाज गोशाला समिति के संगठन मंत्री मोहनलाल पुसाराम परिहार ने बताया कि महोत्सव की तैयारियाें के लिए कमेटियां बनाई है। कार्यक्रम में देश भर से समाजबंधु शामिल होंगे। तैयारी में अध्यक्ष भीकाराम गुणेश परिहारिया, उपाध्यक्ष बाबूलाल सोलंकी, रघुनाथ परमार, मदनलाल पंवार, सचिव भंवरलाल लाटेचा, सह सचिव भानाराम नकुम, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार परिहार, सह सचिव शंकरलाल सोलंकी, सोहनलाल परिहारिया, मादाराम परमार, सह कोषाध्यक्ष चंपालाल परमार, प्रवक्ता सुरेश सोलंकी, गणपतलाल परमार, मोतीलाल सोलंकी, तिलोकराम पंवार, नारायणलाल परमार, ओगड़राम सोलंकी आदि जुटे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...