पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाली में सैन समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित, मारवाड़ जंक्शन में हुई भजन संध्या

पाली में सैन समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित, मारवाड़ जंक्शन में हुई भजन संध्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | सैन जयंती पर आयोजित भजन संध्या में उपस्थित श्रद्धालु।

भास्कर संवाददाता | पाली

शहर के मारू सैन समाज के तत्वावधान में सैनजी महाराज के 718वें जन्मोत्सव पर प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सह संयोजक मनीष पंवार सैन ने बताया कि सैन जयंती पर मारू सैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद मारू सैन समाज छात्रावास में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रतिभावान छात्रों व शोभायात्रा की झांकियों में भाग लेने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आगामी सैन जयंती के लिए बोलियां भी लगाई गई। इस अवसर पर शंकरलाल पंवार, देवानंद महाराज, सांसद प्रतिनिधि राकेश भाटी, चंदन सोलंकी, रामेश्वर दूदिया, घीसाराम गिरादड़ा का भी बहुमान किया। कार्यक्रम में संपतराज परिहार,भंवरलाल चाटेलाव,राणाराम सैन, मदनलाल तंवर, ललित सैन, रमेश सैन, किशोर सैन, बाबूलाल ठाकुरला व मनीष सैन आदि मौजूद थे। मंच संचालन रमेश सैन ने किया।

मारवाड़ जंक्शन में निकाली शोभायात्रा

मारवाड़ जंक्शन | कस्बे में सरकारी अस्पताल के पास बने मारू सैन समाज छात्रावास प्रांगण में सैन जयंती के उपलक्ष्य में एक शाम सैनजी महाराज के नाम भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या की शुरुआत भगवती प्रसाद ने गणपति वंदना से की। इसके बाद रमेश माली ने ले लो सगल सैन भक्त रो नाम और सैन भक्त री भक्ति निराली दर्शन आवे नर और नारी.... की प्रस्तुति देकर दी। कार्यक्रम में गायक कमलेश सिसोदिया ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र परिहार ने किया। वहीं भक्ति संध्या के साथ ही समाज की प्रतिभाओं का बहुमान भी किया गया। इससे पूर्व शोभायात्रा आउवा रोड राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए अस्पताल रोड पर स्थित श्री मारू सैन समाज छात्रावास भवन पहुंची। यहां पर महाप्रसादी भोमाराम चुन्नीलाल सांखला की ओर से की गई। इस मौके पर सैन जयंती समारोह के अध्यक्ष प्रमोद सैन, छात्रावास अध्यक्ष चंपालाल पंवार, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश परिहार, सचिव सोहनलाल परिहार, कोषाध्यक्ष मदनलाल सांखला, मंत्री देवानंद भाटी, मदनलाल निंबली, भंवरलाल व धनराज पंवार आदि मौजूद थे।

मारवाड़ जंक्शन. भजन संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार।

खबरें और भी हैं...