पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जागरवाल अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार से सम्मानित

जागरवाल अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार से सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पाली की जसोदाकंवर जागरवाल को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल कल्याणसिंह थे, जबकि अध्यक्षता मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की। जागरवाल को यह अवार्ड अनुसूचित जाति, जनजाति वंचित वर्ग के लोगों के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के कारण कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा की अनुशंषा पर दिया गया। सामाजिक बदलाव के क्षेत्र में मुख्यमंत्री राजे ने सखी पुरस्कार 2014, वूमन ऑफ दी फ्यूचर अवार्ड 2016, विवेकानंद गौरव पुरस्कार 2017 से सम्मानित किया जा चुका है। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बालिका शिक्षा, महिला साक्षरता, महिला पेंशन, पर्यावरण संरक्षण, एमजेएसए, स्वच्छ भारत मिशन, सामाजिक कुरीतियां मिटाने के अभियान के क्षेत्र में कार्य के लिए पुरस्कार दिए गए। जयपुर में हुए सम्मान समारोह के दौरान सम्मानित अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल, राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सुंदरलाल व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर के निदेशक सुमित शर्मा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...