बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, तीन युवक घायल
बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, तीन युवक घायल
पाली | जोधपुर बाईपास पर पूनायता मोड़ के पास सोमवार शाम को बेकाबू होकर बाइक डिवाइडर से टकराई, जिससे बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस 108 की टीम ने बांगड़ अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से एक की हालत देर रात तक गंभीर बनी हुई थी। घायलों में दो युवक बिहार व एक एमपी का है, जो पाली में मजदूरी करते है। बताया जाता है कि तीनों शराब के नशे में थे। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे तीन युवक बाइक पर पणिहारी से पूनायता औद्योगिक क्षेत्र की ओर जा रहे थे। हाईवे पर मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पाकर इमरजेंसी 108 के ईएमटी नरेंद्र कीर व पायलट मुकेश भादू की टीम ने बिहार प्रांत के घायल सनोज पुत्र ललन, विजेंद्र रॉय पुत्र उपेंद्र राय तथा मध्यप्रदेश के प्रभु रामस्वरूप को बांगड़ अस्पताल पहुंचाया।
सदर थाना पुलिस ने बाइक जब्त कर मामले की जांच शुरू की है।