पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भजन संध्या सोमवती अमावस्या पर हुई

भजन संध्या सोमवती अमावस्या पर हुई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| निकटवर्ती चेंडा गांव के श्री आंजणी माता व श्री राजेश्वर भगवान धाम पर सोमवार को गादीपति साध्वी भगवती बाई त्यागी के सानिध्य में सोमवती हरियाली अमावस्या पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भोलेनाथ व राजेश्वर भगवान को रिझाने वाले एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर जालोर, सिरोही (सांसद) देव भाई पटेल, जिला परिषद सदस्य श्री देवी पटेल, पंचायत समिति सदस्य सरिता चौधरी, चेंडा सरपंच विमला राव, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष भगाराम पटेल, समाज सेवी हरिभाई पटेल सहित कई भक्त मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...