देश में समान नागरिकता कानून की मांग को लेकर वाहन रैली निकाली
मीडिया हाउस के सुरेश चव्हाण का स्वागत करते बजरंग दल के कार्यकर्ता।
चव्हाण ने जनता के मिल कर देश में समान नागरिकता कानून की मांग में सहयोग देने की अपील की
भास्कर संवाददाता | पाली
देश में समान नागरिकता कानून की मांग को लेकर सोमवार को मीडिया हाउस के संचालक सुरेश चव्हाण पाली पहुंचे। जिनका विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा ज्योतिबा फूले सर्किल पर पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वाहन रैली के साथ सूरजपोल, गांधी मूर्ति, भैरुघाट, पानी दरवाजा, सिंधी कॉलोनी, रामदेव रोड होते हुए रजत नगर पहुंचे। यहां पर आयोजित सभा में चव्हाण ने जनता के मिल कर देश में समान नागरिकता कानून की मांग में सहयोग देने की अपील की। इस मौके पर विहिप प्रांत सहमंत्री परमेश्वर जोशी, प्रांत संयोजक किशन प्रजापत, जिला मंत्री भीमराज चौधरी, नगर अध्यक्ष पूरण प्रकाश निंबार्क, बजरंग दल के जिला संयोजक अनिल चौहान, सेना प्रमुख नीरज सोनी, नगर संयोजक बलवीर सीरवी, जय डाबी, शक्तिदानसिंह सोढा, मनोहर सिंह, अर्जुन सोलंकी, भावेश राठौड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।