पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 161 सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, अब 322 व्यक्तियों पर 1 सफाई कर्मचारी होगा नियुक्त

161 सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, अब 322 व्यक्तियों पर 1 सफाई कर्मचारी होगा नियुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया सोमवार से शुरू की गई। नगर परिषद के कुल 50 वार्डों में 2 लाख 30 हजार 65 लोगों पर कुल 555 सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं। अब कुल 161 सफाई कर्मचारियों की नियुक्त होगी। इसके बाद शहर में कुल 716 सफाई कर्मचारी शहर में सफाई व्यवस्था के लिए तैनात होंगे। जानकारी के अनुसार नगर परिषद में पिछले लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर वाल्मीकि समाज लंबे समय से मांग कर रहा था। इसको लेकर हाल ही में मुख्यमंत्री ने राज्य के 184 नगरीय निकायों में 21 हजार 136 सफाई कर्मचारियों को नियुक्त करने की घोषणा की थी। इसके तहत पाली नगर परिषद में कुल 161 सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर सोमवार को निशुल्क आवेदन वितरित किए गए। नगर परिषद के मदन तेजी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर पहले दिन करीब 500 फार्म वितरित किए गए। 15 मई तक फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि है। वर्तमान में पाली नगर परिषद में कुल 555 सफाई कर्मचारी नियुक्त है। वहीं कुल 813 सफाई कर्मचारियों की पद है। अब 161 सफाई कर्मचारियों की भर्ती होने के बाद शेष 97 सफाई कर्मचारियों के पद रिक्त रहेंगे।

नगर परिषद में पहले दिन 500 फॉर्म वितरित किए, 15 मई तक जमा होंगे

नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के आवदेन लेने के लिए दिनभर लगी रही कतार।

शहर की 2 लाख 30 हजार 65 की आबादी पर हैं 555 सफाई कर्मचारी

नगर परिषद क्षेत्र के कुल 50 वार्ड में 2 लाख 30 हजार 65 की जनसंख्या पर 555 सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं। अब 161 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। नियुक्ति के बाद कुल 813 पदों में से 716 सफाई कर्मचारी नियुक्त होंगे। ऐसे में 322 लोगों पर 1 सफाई कर्मचारी होगा। इसके बाद शेष 97 रिक्त पदों पर भी नियुक्त की प्रक्रिया शुरू होगी।

जिले में नगर परिषद समेत 8 नगर पालिका में कुल 497 सफाई कर्मचारी होंगे नियुक्त

जिले में पाली नगर परिषद समेत 8 नगर पालिकाओं में कुल 497 सफाई कर्मचारी नियुक्त होंगे। इसमें सबसे ज्यादा पाली में 161, सोजत में 23, जैतारण में 125, सुमेरपुर 83, तखतगढ़ में 13, रानी में 51, बाली में 14, सादड़ी में 13 और खुडाला-फालना में 14 सफाई कर्मचारी नियुक्त होंगे। सभी जगहों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

15 मई तक जमा होंगे फॉर्म

सरकार ने हाल ही में निकाली 161 सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया नगर परिषद में शुरू हो चुकी है। पहले दिन करीब 500 फार्म वितरित किए गए। अभ्यर्थियों को 15 मई तक फार्म जमा करवाने होंगे। फार्म व दस्तावेजों की जांच के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...