पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधिक जागरूकता शिविर में 50 विद्यार्थियों को कन्या भ्रूण हत्या के कानून की दी जानकारी

विधिक जागरूकता शिविर में 50 विद्यार्थियों को कन्या भ्रूण हत्या के कानून की दी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली की विधिक जागरूकता टीम की ओर से सोमवार को मथुरा देवी स्मृति शिक्षण संस्थान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पैनल अधिवक्ता दिलीप सिंह ने नालसा द्वारा तस्करी एवं वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए संचालित की जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही बच्चों के साथ हो रहे अपराधों जैसे अपहरण, भिक्षावृति, बाल श्रम आदि के संबंध में भी कानूनी जानकारी दी। शिविर में पैरालीगल वॉलेंटियर रेणुकलांसिंह ने कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सड़क सुरक्षा, मोबाइल के दुष्परिणाम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी। शिविर में गिरधारीलाल शर्मा, मदन सिंह, दीपिका सेन समेत विद्यालय के 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...