परशुराम जयंती पर 18 को अदालतों में भी अवकाश
पाली| परशुराम जयंती पर 18 अप्रैल को राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर मुख्य पीठ, जयपुर पीठ व प्रदेश के सभी अधीनस्थ न्यायालयों में अवकाश घोषित किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (प्रशासन) की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। यह अवकाश घोषित करने के लिए 2 नवंबर 2017 को जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन किया गया।