पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोजत के दो युवाओं राकेश दवे और रणजीतसिंह को ब्रिटिश संसद में नवाजा भारत गौरव अवार्ड से

सोजत के दो युवाओं राकेश दवे और रणजीतसिंह को ब्रिटिश संसद में नवाजा भारत गौरव अवार्ड से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली के दो युवाओं को ब्रिटेन की संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में भारत गौरव अवार्ड से नवाजा गया है। इत्तफाक यह कि दोनों सोजत उपखंड से हैं। लगातार तीसरी बार लंदन की ब्रुनेल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष बने रणजीतसिंह राठौड़ मूल रूप से सोजत के धूंधला गांव के हैं। उनके पिता दिलीपसिंह राठौड़ माइनिंग व्यवसायी हैं। वहीं दुनिया के 24 से ज्यादा देशों में ऑर्गेनिक उत्पादों को पहुंचाने वाले युवा उद्यमी राकेश दवे सेाजत के हैं। राकेश पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे के सुपुत्र हैं। शुक्रवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में हुए समारोह में दोनों युवाओं को यह अवार्ड प्रदान किए गए। गौरतलब है कि हर वर्ष 13 अप्रैल को लंदन में प्रवासी भारतीयों की संस्था इंडियन वर्ल्ड सोशल ऑर्गेनाइजेशन, यूके यह सम्मान समारोह आयोजित करती है। इसमें सामाजिक व विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले भारतीयों को सम्मानित किया जाता है।

रणजीत के पिता दिलीपसिंह राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित समारोह में उन्हें यह पुरस्कार मिला है। रणजीत ब्रुनेल यूनिवर्सिटी के तीसरी बार लगातार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। रणजीत ने इस गौरव सम्मान को युवा वर्ग को समर्पित करते हुए कहा कि यह भारत देश के सभी युवाओं का सम्मान है। रणजीत इस बार 80 प्रतिशत मत हासिल कर लगातार तीसरी बार छात्रसंघ अध्यक्ष (इंटरनेशनल स्टूडेंट चेयर)निर्वाचित हुए हैं। लंदन की इस यूनिवर्सिटी में 150 देशों के करीब 18 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। रणजीतसिंह राठौड़ के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर इंग्लैंड सरकार ने भी स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है।

इधर, सोजत के ही युवा उद्यमी राकेश दवे को भी भारत गौरव अवार्ड से नवाजा गया है। राकेश के पिता भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्य के पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने भास्कर को बताया कि उन्हें यह सम्मान आर्गेनिक उत्पादों की खेती और उन्हें दुनियाभर में पहुंचाने के लिए मिला है। तीन भाई बहनों में राकेश दूसरे नंबर के हैं। वे अपने छोटे भाई जितेश दवे के साथ यह कारोबार दुनिया के 24 से ज्यादा देशों में पहुंचा रहे हैं। उनकी कंपनी आयुर्वेद आधारित सत्व तैयार करती है। दोनों युवाओं को प्रतिष्ठित भारत गौरव अवार्ड मिलने पर जिलेवासियों ने खुशी जताई है।

छात्रनेता रणजीतसिंह व युवा उद्यमी राकेश दवे को मिला भारत गौरव अवार्ड

पाली के दो युवा लंदन में भारत गौरव

रणजीतसिंह।

राकेश दवे

खबरें और भी हैं...