- Hindi News
- National
- मेगा हाईवे के टोल इंचार्ज से मंथली के 40 हजार लेते चारभुजा एसएचओ को पकड़ा
मेगा हाईवे के टोल इंचार्ज से मंथली के 40 हजार लेते चारभुजा एसएचओ को पकड़ा
पाली. कार्रवाई करती एसीबी की टीम।
कुर्सी पर बैठे एसएचओ के कहने पर दराज में रखे रुपए, एसीबी ने जब्त किए
एसीबी ने 40 हजार रुपए के अलग-अलग नोट पर विशेष केमिकल लगा परिवादी राजेंद्रसिंह को देकर सोमवार शाम चारभुजा थाने में भेजा। यहां थाना प्रभारी के कक्ष में कुर्सी पर बैठे एसएचओ ने रुपए अपनी टेबल की दराज में रखने को कहा। ऐसा करने के बाद राजेंद्रसिंह ने एसीबी को इशारा किया, जिसके बाद एसीबी ने दबिश देकर 40 हजार रुपए बरामद कर आरोपी एसएचओ को हिरासत में ले लिया।