पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिहारी युवक मारवाड़ जंक्शन से भगा ले गया नाबालिग बहनों को

बिहारी युवक मारवाड़ जंक्शन से भगा ले गया नाबालिग बहनों को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेपाल में बेचने की फिराक में था, एनवक्त पर पुलिस ने पहुंच दोनों बहनों को दस्तयाब किया

भास्कर न्यूज | मारवाड़ जंक्शन/ पाली

मारवाड़ जंक्शन इलाके से करीब दस दिन पहले गायब हुई नाबालिग दोनों बहने पुलिस की तत्परता से बिहार प्रदेश में नेपाल सीमा के पास एक गांव में मिल गई। बिहार के नेपाल बॉर्डर के पास रहने वाला युवक इन दोनों बहनों को बहला-फुसला कर अपने साथ भगा कर ले गया था, जो संभवत: दोनों को नेपाल में बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी का पता लगा लिया है, जिसे पुलिस ने नजरबंद किया है। दोनों पीडि़ताओं के बयान के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

पुलिस के अनुसार मारवाड़ जंक्शन इलाके से गत 4 अप्रैल की रात को 16 व 13 साल की दोनों बहने बिना बताए घर से निकल गई। परिजनों व पुलिस की छानबीन में पता चला कि इलाके में मजदूरी करने वाला बिहार निवासी दीपक नाम का युवक बहला-फुसला कर दोनों बहनों को अपने साथ भगा ले गया। इसके बाद मारवाड़ जंक्शन थाने से एएसआई चुन्नीलाल बामणिया के नेतृत्व में पुलिस टीम परिजनों के साथ छानबीन करते हुए पहले नीमका थाना, सीकर गए। जहां पता लगा कि एलएंडटी कंपनी के तहत होने पर निर्माण कार्य पर काम करने वाले मजदूरों के साथ दीपक नाम का आरोपी दोनों लड़कियों को लेकर बिहार चला गया। इस पर पुलिस दल में बिहार में पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम बिहार के मुज्जकपुर जिले में सोनबसी गांव में आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर दोनों लड़कियों को दस्तयाब किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अन्य लोगों की मदद से दोनों बहनों को नेपाल सीमा पार करा बेचने वाले थे, लेकिन एनवक्त पर पुलिस पहुंच गई। रविवार रात को दोनों पीड़ित बहनों काे लेकर पुलिस दल मारवाड़ जंक्शन पहुंचे। दोनों बहिनाें को उनके परिजनों को सौंप दी है। पुलिस ने आरोपी दीपक व उसके एक साथी को बिहार पुलिस की मदद से पकड़ लिया, जिन्हें पुलिस की नजरबंदी में रखा गया है।

खबरें और भी हैं...