लिपिक भर्ती शुरू नहीं करने के विरोध में मनरेगा कार्मिक सामूहिक अवकाश पर
मनरेगा कार्मिक संघ प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर जिले के समस्त मनरेगा कार्मिक सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। कार्मिकों ने बताया कि कनिष्ठ लिपिक भर्ती एवं एसएसआर भर्ती 2013 का बोनस अंकों का विवाद सर्वोच्च न्यायालय से हल हो जाने तथा निर्णय मनरेगा कार्मिक के पक्ष में आने के बावजूद पिछले एक साल से भर्ती को अभी तक शुरू नहीं किया गया। जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम ने बताया कि इसको लेकर सीएम व पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ को ज्ञापन देकर अवगत कराया। इसके बाद भी इसको लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि अगर मनरेगा कार्मिकों की मांगे पूरी नहीं हुई तो 23 अप्रैल से कार्मिक हड़ताल पर बैठेंगे। इस मौके पर प्रवीण ओझा, हेमंत, रीना शर्मा, अमित त्रिवेदी, कमलकांत पुरोहित, रोशन, चंद्रप्रकाश, धनसिंह, भूपेंद्र कुमार, मो. रफीक, राहुल गहलोत, मो. आसिफ, जगदीश, कुंदनसिंह, राजेंद्रसिंह, माणक, सांगा व आनंद कुमार सहित कई मनरेगा कार्मिक मौजूद थे।