पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चैंबर में गश खाकर गिरे नगर परिषद एक्सईएन व्यास, अस्पताल में करवाया भर्ती

चैंबर में गश खाकर गिरे नगर परिषद एक्सईएन व्यास, अस्पताल में करवाया भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | नगर परिषद एक्सईएन केपी व्यास सोमवार सुबह अचानक गश खाकर चैंबर में गिर पड़े। इसके बाद नगर परिषद के कर्मचारियों व अधिकारियों ने तुरंत उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार नगर परिषद एक्सईएन व्यास को बीपी लो की शिकायत थी। उनका इलाज कर रहे डॉ. नीरज लोढ़ा ने बताया कि बीपी लो होने के कारण वे नीचे गिर गए थे। अक्सर अचानक बीपी लो होने पर ऐसी स्थिति बनती है। हालांकि नगर परिषद में एक्सईएन व्यास पर काम का दबाव ज्यादा होने का कारण बताते हुए बीमार होने की बात को लेकर चर्चा होती रही। बताया जाता है कि एक्सईएन व्यास को बीपी लो होने की अक्सर शिकायत भी रहती है।

खबरें और भी हैं...