पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों की बात पर भिड़ेे दो गुट, एक दूसरे पर फेंके पत्थर, 18 लोग गिरफ्तार

बच्चों की बात पर भिड़ेे दो गुट, एक-दूसरे पर फेंके पत्थर, 18 लोग गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | सुमेरपुर के स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड के सामने अस्थाई तौर पर डेरा बना कर रहने वाले मदारी समाज के लोग सोमवार दोपहर दिन में आपस में भिड़ गए। झगड़े की वजह दो दिन पहले बच्चों के बीच हुआ विवाद था। सोमवार को इससे दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। करीब आधा घंटे तक दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव में चार लोग चोटिल हुए। मौके पर पुलिस दल ने पहुंच काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग-अलग कर काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 18 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। घटनाक्रम के अनुसार शहर के नए बस स्टैंड के सामने पहाड़ी के पास मदारी समाज के लोग निवास करते हैं। मदारी समाज के दो परिवारों में तीन दिन पूर्व बच्चों के बीच लड़ाई को लेकर एक परिवार ने दूसरे परिवार के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था।





इसको लेकर सोमवार दोपहर को दोनों परिवारों में समझौता करवाने के लिए समाज के लोगो को बाहर से बुलाया गया था। जहां दोनों के बीच कहासुनी हुई।

खबरें और भी हैं...