पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सम्मान समारोह में बसेठा ग्रुप के भामाशाहों को किया सम्मानित

सम्मान समारोह में बसेठा ग्रुप के भामाशाहों को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. बसेठा धोबी समाज के भामाशाहों को सम्मानित करते हुए।

भास्कर न्यूज | पाली

मारवाड़ बसेठा भामाशाह ग्रुप की ओर सेे सोमवार को चादरवाले बालाजी स्थित धोबी घाट पर ग्रुप अध्यक्ष महेंद्र भाटी की अध्यक्षता में भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी सुरेश बारिया ने बताया कि समारोह में ग्रुप के सदस्यों द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों को पूर्ण रूप से समाप्त करने, बिटिया एजुकेशन को संचालित करने, बालिका शिक्षा को बढावा देने, महिला शक्ति को जागरूक करने जैसे कई विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर समाज विकास में अग्रसर रहने वाले भामाशाहों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर ओम चौहान, मोहनलाल सांखला, केशु खत्री, उगमराज चौहान, गजेंद्र पंवार, बंटी तंवर, उपाध्यक्ष राजू भाटी, घनश्याम सोलंकी, नाहरमल बारिया, गोपाल बारिया, मनोज भाटी, अनिल भाटी सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...