- Hindi News
- National
- परशुराम जयंती के दूसरे दिन महिलाओं ने भजन कीर्तन कर प्रभु को रिझाया, वाहन रैली आज
परशुराम जयंती के दूसरे दिन महिलाओं ने भजन कीर्तन कर प्रभु को रिझाया, वाहन रैली आज
ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे चार दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को नागा बाबा बगीची में महिला संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महंत नारायण गिरि महाराज के सानिध्य में यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा ने भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महिलाओं ने कई भजनों का गायन कर जमकर नृत्य किया। इस मौके पर संयोजक मुरली मनोहर बोड़ा, सह संयोजक मनीष ओझा, मीडिया प्रभारी पवन पांडेय, संकीर्तन प्रभारी परमेश्वर शर्मा, कनिष्क शर्मा, सनी पुष्करणा, पुष्पा पाईसवाल, संतोष दूबे, अनीता पांडे, चंद्रिका शर्मा, दीप्ति त्रिवेदी, रजनी व्यास, पवन शर्मा, भगवती देवी गौड़, ऊषा शर्मा, पारूल जोशी, निर्मल कांता दवे, सुनीता उपाध्याय, शायरी बाई व्यास, चंद्रकांता व्यास, नीलम गौड़, सीमा गौड़, निशा, संगीता गौड़ सहित कई महिलाएं मौजूद रही।
परशुराम सर्कल के लोकार्पण के बाद आज निकलेगी वाहन रैली : कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पणिहारी बाईपास स्थित परशुराम सर्किल का अनंत विभूषित ब्रह्मर्षि ब्रह्माचार्य तुलसाराम महाराज के सानिध्य तथा जयपुर सांसद रामचरण बोहरा और यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा के आतिथ्य में परशुराम सर्कल का लोकार्पण किया जाएगा। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली व्यास सर्किल, विवेकानंद सर्किल, राणा प्रताप चौक, सर्राफा बाजार, सोमनाथ मंदिर, भैरुघाट, पानी दरवाजा, सिंधी कॉलोनी, रामदेव रोड, खेताराम प्याऊ, खेतेश्वर सर्किल, सुभाष सर्किल, गांधी मूर्ति होते हुए सूरजपोल आकर संपन्न होगी। वाहन रैली के सूरजपोल पहुंचने पर समाजबंधुओं द्वारा आतिशबाजी की जाएगी।
नागाबाबा बगीची में हुआ महिला संकीर्तन का आयोजन
पाली. परशुराम जयंती को लेकर भजन कीर्तन महिलाएं।