पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वृद्धाश्रम में फिजियोथैरेपी सेंटर व वातानुकूलित हॉल का लोकार्पण

वृद्धाश्रम में फिजियोथैरेपी सेंटर व वातानुकूलित हॉल का लोकार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| सेवा समिति के तहत चल रहे वृद्धाश्रम में मंगलवार को नवनिर्मित फिजियोथैरेपी सेंटर व वातानुकूलित हॉल का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अरूण चतुर्वेदी, विधायक ज्ञानचंद पारख, कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा व एसपी दीपक भार्गव के आतिथ्य में किया जाएगा। समिति के प्रमोद जैथलिया ने बताया कि मंगलवार को 1.50 करोड़ की लागत से निर्मित फिजियोथैरेपी सेंटर व अत्याधुनिक हॉल का लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद दानदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए घीसूलाल पारख, विजयराज बंब, राजेंद्र महेता, उगमराज सांड, नरेंद्र लुक्कड़, सुमतमल सिंघवी जुटे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...