गणेश मंदिर के वार्षिक महोत्सव पर सुबह होगा अभिषेक व महाआरती
पाली| मोती चोक स्थित गणेश मंदिर में मंगलवार को वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि महोत्सव को लेकर मंदिर काे रंगीन रोशनी से सजाया गया है। मंगलवार को सुबह भगवान गणेश का अभिषेक व पूजन किया जाएगा। शाम काे सुगंधित पुष्पों से भगवान गणेश के साथ श्याम बाबा का भी विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गणेश भक्त जुटे हुए हैं।