- Hindi News
- National
- आदर्श नगर स्थित झाला उद्यान में 4 से 13 मई तक होगा सन टू ह्यूमन मेडिटेशन कैंप
आदर्श नगर स्थित झाला उद्यान में 4 से 13 मई तक होगा सन टू ह्यूमन मेडिटेशन कैंप
पाली| दैनिक भास्कर व सन टू ह्यूमन एनलीवेन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 4 से 13 मई तक आदर्श नगर स्थित झाला गार्डन में सन टू ह्यूमन मेडिटेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें ज्ञान और विज्ञान के सदुपयोग से शरीर, मन और चेतना को शक्तिशाली बनाने को बारे में बताया जाएगा। शिविर में भाग लेने के लिए आवेदक 9425087211 नंबर पर निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। शिविर सुबह 6 से 8 व शाम 6.30 बजे से 830 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कैंप में नगर परिषद, लायंस क्लब, रोटरी क्लब का सहयोग रहेगा। शिविर को सफल बनाने के लिए राकेश मेहता, गिरिजा व्यास, डॉ. केएम शर्मा, जगदीश गोयल, शिव करण झंवर, नवीन चोपड़ा, गिरधर गोपाल सहित कई सदस्य जुटे हुए हैं।