बेकाबू ट्रैक्टर से कुचल कर युवक की मौत
जैतारण थाना क्षेत्र में ठाकरावास गांव के पास मेगा हाइवे पर शनिवार को बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से राहगीर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द किया। जैतारण थाने के उप निरीक्षक छगन डांगी ने बताया कि आगेवा गांव के बेरा खेड़ा निवासी नाथूराम सीरवी का पुत्र मनोहर सीरवी शनिवार दोपहर में कृषि मंडी से अपने ननिहाल ठाकरवास बेरे पर जा रहा था। उस वक्त ट्रैक्टर चालक ने मवेशियों को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर उसे टक्कर मार दी, जिसे गंभीर हालत में जैतारण के चिकित्सालय लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।