पोकरण परमाणु परीक्षण के 20 साल पूरे होने पर मनाया शौर्य शक्ति सम्मेलन
पोखरण में परमाणु परीक्षण के 20 साल पूरे होने पर पाली विधानसभा व भाजयुमो की ओर से युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को प्रजापति समाज भवन में विधायक ज्ञानचंद पारख और भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शक्ति सम्मेलन के संयोजक कांतिलाल वैष्णव ने बताया कि पोखरण की पवित्र मिट्टी को शौर्य कलश के रूप में देते हुए प्रदेशभर में सभी विधानसभाओं में युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़, विधायक ज्ञानचंद पारख, जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा, पूर्व सांसद पुष्प जैन और नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील भंडारी, उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, मंगलाराम देवासी, रामकिशोर साबू, चंद्रशेखरसिंह, उपाध्यक्ष गुलाब सांखला व पीयूष शर्मा, राजवेंद्रसिंह भाटी, अरविंद राजपुरोहित, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिनेश राजपुरोहित, सुरेश पंवार, मानवेंद्र सिंह, ओम बंजारा, गौतम त्रिवेदी, पार्षद सुरेश पटेल, मनीष जैन, शिवजी प्रजापत, अमित गुर्जर, राहुल मेवाड़ा, हरीश सीरवी और गोपाल बंजारा मौजूद थे।
पाली. कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।