पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिव नंदी गोशाला में गोवंश के पेयजल के लिए भामाशाह ने बनवाए जलाशय

शिव नंदी गोशाला में गोवंश के पेयजल के लिए भामाशाह ने बनवाए जलाशय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. नंदी गोशाला में कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व लोग।

पाली | शहर के राजेंद्र नगर स्थित शिव नंदी गौशाला में मंगलवार को भामाशाहों के सहयोग से गोशाला में गोवंश के पेयजल के लिए जलाशय (अवाळा) का निर्माण करवाकर गोशाला को भेंट किया। शिव नंदी गोशाला में वैभवराजसिंह पंवार एवं तेजस्विनी ने अपनी माता शोभा तंवर प|ी तेजसिंह पंवार की स्मृति में गौशाला के मुख्य गेट के बाहर व अंदर दो जलाशयों (अवाळा) बनवाकर गोवंश के लिए पेयजल की व्यवस्था की। लोकार्पण कार्यक्रम में भामाशाह परिवार व गोभक्तों ने गाेवंश की पूजा अर्चना कर गुड़ एवं चारा खिलाया। साथ ही महिलाओं ने भजन कीर्तन भी किए। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक रघुवीर, गायत्री परिवार के मुरलीधर गौड़, गौ विज्ञान परीक्षा हंसराज शर्मा, जसवंत सिंह, अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, हेमंत सिंह, सोहनसिंह मालपुरिया व कौशल्या दहिया समेत कई जने मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...