- Hindi News
- National
- रामदेव रोड पर डंपिंग यार्ड में खाली कर रहे थे कचरे के ट्रैक्टर, कॉलोनी के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर रोका
रामदेव रोड पर डंपिंग यार्ड में खाली कर रहे थे कचरे के ट्रैक्टर, कॉलोनी के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन कर रोका
शहर के रामदेव रोड पर नगर परिषद की खाली जमीन पर बने डंपिंग यार्ड में शहर का कचरा डालने को लेकर कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया। साथ ही कचरे से भरे ट्रैक्टर को सड़क के किनारे ही रोककर प्रदर्शन भी किया। करीब एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद विधायक ज्ञानचंद पारख मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों से समझाइश की। कॉलोनी के लोगों डंपिंग यार्ड में कचरे के ट्रैक्टर खाली नहीं करने की मांग की। काफी समझाइश के बाद सफाई के ट्रैक्टर को वहां से बिना खाली किए ही लौटाया। जानकारी के अनुसार रामदेव रोड हिंदू सेवा मंडल के निकट नगर परिषद की जमीन पर एक दिन पूर्व डंपिंग यार्ड में आग लग गई। आग लगने से पूरी क्षेत्र में धुआं-धुआं हो गया। साथ ही कई लोगों को श्वास की शिकायत भी रही। दूसरे दिन मंगलवार सुबह डंपिंग यार्ड में कचरे के ट्रैक्टर खाली करने पर पहुंचे सफाई कर्मचारियों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने डंपिंग यार्ड के बाहर लगा गेट भी बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। मामला बिगड़ते देख मौके पर विधायक ज्ञानचंद पारख पहुंचे और लोगों से समझाइश की, लेकिन आक्रोशित लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद विधायक ने ट्रैक्टर यहां खाली नहीं करने के निर्देश दिए। इस मौैके पर कॉलोनी के कई लोग मौजूद थे।
विरोध
डंपिंग यार्ड में कचरा डालने से लोगों का गुस्सा फूटा, विधायक पारख ने समझाइश कर वाहन रवाना करवाए
पाली. रामदेव रोड पर खड़े कचरे से भरे वाहन व विधायक के समक्ष विरोध जताते रामदेव रोड कॉलोनी के लोग। फोटो : भास्कर