पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बहादुरराम के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर किया प्रदर्शन

बहादुरराम के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | देवासी समाज ने मंगलवार को भाजपा स्वच्छता मिशन युवा मोर्चा के प्रदेश सहसंयोजक मंगलाराम देवासी की अध्यक्षता में बहादुरराम देवासी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद समाजबंधुओं ने रैली निकाल कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि देवासी समाज के मृतक बहादुरराम देवासी जितेंद्र देवासी के साथ घर से बाहर गया, जो देर रात तक घर नहीं आया। इसके बाद पड़ोसी कालू भाई ने घर जाकर सूचना दी कि बहादुरराम हॉस्पिटल में भर्ती है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया, जिसकी इलाज की दौरान 19 अप्रैल को मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बहादुरराम की मारपीट करके हत्या की गई। पुलिस ने हत्याकांड का अभी तक खुलासा नहीं किया है। हत्याकांड का खुलास कर मृतक परिवार को न्याय दिलाया जाए। साथ ही बताया कि अगर पुलिस द्वारा जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा नहीं किया गया तो देवासी समाज द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर एसएसयू राष्ट्रीय संयोजक डॉ राम मीणा, छोगाराम देवासी, भाखरराम देवासी, मंगलाराम सदाराम, कमल अंबेडकर, शैतान उतवन, भंवर गरवलिया, भैराराम गजनपुरा, आंसू उतवन, उमेश कराड़ी, अशोक कड़ेल, पूरण वरदावत सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।

पाली. कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे देवासी समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...