बीएसएनएल स्टोर से सामान चाेरी
पाली | जिले में गुडा एंदला और सदर थाने क्षेत्र में स्थित बीएसएनएल स्टोर से सामान चोरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। भीम सिंह पुत्र गंगा सिंह रावणा ने सदर थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि सोडावास स्थित बीएसएनएल स्टोर से अज्ञात चोर 200एजी में 14 सेल चोरी कर फरार हो गए। वहीं पारसमल पुत्र कुन्नाराम मेघवाल ने गुडा एंदला थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि कुछ दिनों पूर्व गुंदोज स्थित दूरभाष केंद्र से भी करीब 31 सेल चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।