अग्रवाल समाज का ग्रीष्मकालीन अभिरुचि विकास शिविर शुरू
पाली | श्री अग्रवाल मंडल की आेर से वैंकटेश मार्ग स्थित अग्रसेन भवन में मंगलवार से आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन अभिरूचि विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संयोजक गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को जूड़ो कराटे ओम व्यास, व्यक्तित्व विकास मंच संचालन पंकज जोशी, इंग्लिश स्पोकन शालू अग्रवाल, स्क्रेचिंग नारायण, स्केटिंग अजय शर्मा, डांस मयंक अग्रवाल, वेस्ट टू बेस्ट शोभा गुलेच्छा, सेल्फ ब्यूटी प्रियंका बोहरा, ढोलक वादन मुन्नी द्वारा सिखाया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अरूण गुप्ता, प्रमोद बंसल, रवि गोयल, अजय धानावत, ललित जालान, शेखर सिंघल, गोरधन बंसल, नेमीचंद लाट, दिनेश अग्रवाल, महेंद्र बजाज, लालचंद लाट, पवन डाणी मौजूद रहे।