नशा मुक्ति का लिया संकल्प
रोहट | दयालपुरा में नशा मुक्ति को लेकर बैठक में उपस्थित समाजबंधु।
रोहट | दयालपुरा गांव में मंगलवार को संत श्री राजारामजी युवा जागृति मंच तत्वाधान में पटेल समाज की नशा मुक्ति को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान प्रदेशाध्यक्ष पुखराज पटेल बगोटी ने समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए दयालपुरा से पाली जिले में नशा मुक्ति की शुरूआत होने को अच्छी पहल बताया। बैठक के दौरान समाजबंधुओं ने संत श्री राजारामजी महाराज की शपथ लेते हुए नशा मुक्ति का संकल्प लेते हुए जागृति मंच के तत्वाधान में नशा मुक्ति अभियान को समाज के युवाओं सहित सभी जन के लिए सुखद पहल बताया। जिलाध्यक्ष बालाराम हरावास ने उद्बोधन में दयालपुरा में नशा मुक्ति के संकल्प को पूरे जिले में संदेश के रूप में मिसाल बनने की बात कही समाजबंधुओं के नशा मुक्ति समाज बनाने के संकल्प को समाज विकास में अहम होना बताया। बैठक पूर्ण रूप से नशा मुक्त रही किसी प्रकार के व्यसन को बैठक में नहीं किया गया अन्य वक्ताओं ने भी नशा मुक्ति के नुकसान व फायदे बताते हुए अपने विचार रखे। इस अवसर पर रोहट तहसील अध्यक्ष भगाराम सवाईपुरा, दयालपुरा सरपंच दियाली पटेल, गणेश पटेल, हरिभाई पटेल रूपावास, सोनाराम पटेल, सवाराम सीह मालवा, भीमाराम सोलंकी, राजाराम कूंकल मालवा, जस्साराम आईजी चवरड़ा की ढाणी, सोनाराम भूरिया, जेठाराम, पाली ग्रामीण तहसील अध्यक्ष नेमाराम पटेल, युवा जागृति मंच के प्रदेश प्रतिनिधि पुखराज पटेल दयालपुरा सहित समाजबंधुओं की मौजूदगी रही।