पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां की याद में पैतृक भवन समाज को किया समर्पित

मां की याद में पैतृक भवन समाज को किया समर्पित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | गो पशुपालन विभाग के पूर्व निदेशक डाॅ. एमएल परिहार की माताजी का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव करणवा, देसूरी में बिना किसी कर्मकांड के किया गया। 14 मई को गांव में ही परित्राण शांति पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें परिजनों, मित्रों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निर्वाण प्राप्त माताजी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दिवंगत की स्मृति में डाॅ. एमएल परिहार के परिवार ने अपने पैतृक बड़े आवासीय मकान समाज उपयोग व ध्यान शांति केंद्र के लिए गांव वालों को समर्पित किया। डाॅ. परिहार की बड़ी बहन दाखाबाई के द्वारा यह पुनीत कार्य संपन्न किया गया। इस दौरान डाॅ. एचआर गोयल, डाॅ. एमएल विक्रम, बुद्धराज पंवार, लखमाराम परमार ने बुद्ध की शिक्षाओं पर चर्चा की। मेघवाल समाज में सभी ने मृत्युभोज नहीं करने पर सहमति जताई।

खबरें और भी हैं...