पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में राजस्व लोक अदालत के शिविर में 2 हजार 938 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

जिले में राजस्व लोक अदालत के शिविर में 2 हजार 938 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत मंगलवार को जिले की दस ग्राम पंचायत मुख्यालयों में शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में कुल 2 हजार 938 राजस्व संबंधित प्रकरणों का आपसी समझाइश से निस्तारण किया गया। कलेक्टर सुधीरकुमार शर्मा ने बताया कि इन शिविरों में जैतारण में 327, देसूरी में 308, पाली में 556, बाली में 563, मारवाड़ जंक्शन में 99, रानी में 494, रायपुर में 128, रोहट में 18, सुमेरपुर में 213 व सोजत में 232 राजस्व संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

जैतारण | क्षेत्र के फूलमाल ग्राम पंचायत मुख्यालय के अटल सेवा केन्द्र पर मंगलवार को उपखंड अधिकारी मोहनलाल खटनवालिया की अध्यक्षता मे राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन हुआ। शिविर मे ग्रामीणों के राजस्व के मामलों का निस्तारण हुआ। शिविर मे नामांतरण, म्यूटेशन, शुद्धिकरण, सहित अन्य मामलों का हाथों हाथ निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई। शिविर मे एसडीएम खटनवालिया ने ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से जानकारी देकर फायदा उठाने का आव्हान किया उन्होंने पालनहार, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, खाद्य सुरक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस मौके तहसीलदार नरेश सोनी, विकास अधिकारी किशनसिंह राठौड़, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अंजू राठौड़, सरपंच भंवरलाल कुमावत, महेंद्रसिंह जोधा, नेमीचंद मेघवाल, सूरज सूत्रकार आदि मौजूद रहे।

चाणौद | स्थानीय ग्राम पंचायत में मंगलवार को राजस्व शिविर उपखंड अधिकारी विनोद कुमार मल्होत्रा एवं तहसीलदार इस्माइल खां गौरी की उपस्थिति में हुआ। इसमें बंटवारा 13, खता दुरस्तीकरण 151, सम्मानजनक 17, नामांकन 170, नकलें 302 जारी की गई। 82 मरीजों के स्वास्थ्य की गई। पेंशन के 17 व पालनहार के 4 आवेदन प्राप्त किए। शिविर में राजस्व विभाग के भू-अभिलेख निरीक्षक विनोद मीणा, पटवारी रमेश सीरवी, हितेष, बीडीओ कुंवरलाल सोनी, सरपंच शंकरलाल सुथार, दिनेश कुमार, ग्राम सेवक जोगसिंह चौहान, डॉ. देवकरण गढ़वाल, दुर्जनसिंह नयाखेड़ा, डॉ. धनराज शर्मा, एईएन दिलीप शर्मा, जेईएन चतरसिंह चौधरी, मोहम्मद करीब आदि मौजूद थे।

शिविर में सरकार की योजनाओं की बारे में भी दी गई जानकारी

सोजत रोड | न्याय आपके द्वार शिविर में ग्रामीणों की समस्याआें को सुनते अधिकारी।

चाणौद. समस्या का समाधान करते अधिकारी।

शिविर में 40 पीपीओ वितरण किए

बाली |
ग्राम पंचायत भीटवाड़ा के अटल सेवा केन्द्र पर राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार का आयोजन बाली उपखण्ड अधिकारी राजेश मेवाड़ा, प्रधान कपूराराम मेघवाल, तहसीलदार विवेक व्यास, सरपंच गिरिजा राजावत,नायाब तहसीलदार प्रवीण रतनू की उपस्थिति में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में राजस्व विभाग, पंचायतीराज, चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग,डिस्कॉम, के कार्यों का निस्तारण किया गया। शिविर में 40 पीपीओ वितरण किए गए। इस दौरान उपसरपंच प्रताप सिंह राजावत,पीईओ हंसमुख टेलर, ग्राम सेवक भरत ओझा, पटवारी शक्तिपाल सिंह, कृषि पर्यवेक्षक नथराम सुराना, एईएन डिस्कॉम मुकेश मीना, मेल नर्स लक्ष्मण सिंह राजावत, डॉक्टर रेखा चौधरी सहित सभी विभागों के कार्मिक ओर जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ग्रामीणों के 200 से अधिक कार्य हुए निष्पादित

सोजत रोड |
कस्बे के अटल सेवा केन्द्र में मंगलवार को सोजत उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी व तहसीलदार रोहित चौहान के सानिध्य में न्याय आपके द्वार शिविर संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने आवश्यक कार्य लेकर पहुंचे।ग्राम विकास अधिकारी खंगारसिंह ने बताया कि शिविर में 10 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,नए जॉब कार्ड 3,हैड पम्प मरम्मत 3,प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन पत्र 20,जॉब कार्ड आवेदन 7,पेंशन आवेदन 4 सहित भामाशाह कार्ड शिविर में ग्रामीणों को वितरित किए गए।आरआई कमलेश मीणा ने बताया कि नामांतरण 27,खाद्य सुरक्षा 3,बंटवारा सहमति से 3,सीमांकन 6,राजस्व नकलें 25,जाति प्रमाण पत्र 45,कैटल शेड 15,पेंशन 19 का निस्तारण एवं आवेदन पत्र प्राप्त हुए।सूचना सहायक घेवरराम ने ग्रामीणों को भामाशाह योजना एवं ई मित्र प्लस के बारे में जानकारी दी। शिविर में सोजत रोड सरपंच सोनी रूपा बेन,विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई,पटवारी उमाराम,पंचायत प्रसार अधिकारी आेमप्रकाश बोराणा,राजेन्द्र सिंह जैतावत,श्रवणसिंह चौहान आदि ने ग्रामीणों की समस्याओं को सूना व समस्याओं का समाधान किया।शिविर में चिकित्सा,शिक्षा,बिजली,पानी,आयुर्वेद,कृषि आदि विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।



शिविर में बालाजी नगर व आलावास मार्ग के मोहल्लेवासियों ने पेयजल की पाइप लाइन बिछाने के लिए ज्ञापन दिया।

खबरें और भी हैं...