डीजे की धमचक लागे घणी एलबम की शूटिंग शुरू
पाली| एनआरएफ फिल्म्स एंड म्यूजिकल ग्रुप की ओर राजस्थान के वीडियाे डीजे की धमचक का फिल्मांकन शुरू किया गया है। एलबम के निदेशक माही प्रजापत ने बताया कि राजस्थानी वीडियो डीजे की धमचक लागे घणी का फिल्मांकन पाली शहर के अलावा भोपालगढ़ व जोधपुर व मुंबई में किया जाएगा। एलबम के निर्माता श्रवण सोलंकी ने बाल विवाह, सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ राजस्थान में दहेज प्रथा और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए वे प्रयास कर रहे हैं। एलबम में बतौर कलाकार के रूप में माही प्रजापत ओलवी, रेखा मेवाड़ा, गायक कलाकार महादेव प्रजापत मादेड़ा, भीलवाड़ा बड़ा खेड़ा के बाबूलाल प्रजापत भूमिका निभा रहे हैं। एलबम के गीतकार हरियाणा रेवाड़ी के रवि धवन है। एलबम में लाल घड़ी कंपनी के कमलेश समेत कई सहयोग दे रहे हैं।