पाली| मारवाड़ जंक्शन के कोलपुरा गांव में कृषि बेरे पर मारपीट करने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कोलपुरा निवासी कमलादेवी प|ी सुरेशकुमार मीणा गत 14 मई को दोपहर 3 बजे अपने ससुर व बच्चे के साथ थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर असामाजिक तत्वों ने घर में घुसकर उनके ससुर के साथ मारपीट की। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। उन्होंने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामला दर्ज करवाने और मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की।