पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर कैंप में बच्चों ने बास्केटबॉल डांस व पेंटिंग के सीखे गुर

समर कैंप में बच्चों ने बास्केटबॉल डांस व पेंटिंग के सीखे गुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज से डीपीएस में शुरू हुआ ग्रीष्मकालीन तैराकी शिविर

भास्कर संवाददाता | पाली

दैनिक भास्कर व दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे बिग समर कैंप में शनिवार को बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। 25 मई तक चलने वाले समर कैंप में बच्चों में बास्केटबॉल के साथ पेंटिंग की बारीकियां सीखी। ग्रुप ए में 3 से 7 वर्ष तक और ग्रुप बी में 15 वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया गया है। समर कैंप में डांस प्लस के टॉप सिक्स फाइनलिस्ट वसीम बैलिन (सेम) ने बच्चों जहां वेस्टर्न व बॉलीवुड डांस के गुर सिखाए। वहीं कुणाल व गौरव ने भारतीय व वेस्टर्न संगीत के बारे में बताया। समर कैंप में शांतिनिकेतन कोलकाता की मृणाल दास ने बच्चों को पेंसिल पेंटिंग के बारे में बताया। इसके अलावा मेयो कॉलेज के शक्तिसिंह भाटी स्वीमिंग, वुशु मोहम्मद आसिफ ने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दे रहे है। समर कैंप में दिल्ली की मेनका बरेला, रिचा गौड़ व यश ने सीनियर ग्रुप के बच्चों को पर्सनेलिटी डवलपमेंट का भी प्रशिक्षण दे रहे है। स्कूल प्रिंसिपल अमित कोहली ने बताया कि समर कैंप में बच्चों को लैंग्वेज, डांस, म्यूजिक, स्केटिंग, मार्शल आर्ट, क्रिकेट, इंडियन म्यूजिक डांस, वेस्टन डांस, बास्केट बॉल, इंडियन म्यूजिक समेत कई प्रकार एक्टिविटी करवाई जाएगी।

शुरू हुआ ग्रीष्मकालीन तैराकी शिविर : खैरवा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल प्रबंधन द्वारा ग्रीष्मकालीन तैराकी शिविर का शुभारंभ किया गया।

स्कूल क्रीड़ा प्रधान व मुख्य तैराकी प्रशिक्षक शक्तिसिंह भाटी बच्चों को तैराकी के गुर सिखाएंगे। मुख्य प्रशिक्षक भाटी ने तैराकी से प्रारंभिक एवं बुनियादी कसरत होती है। तैराकी से कौशल एवं शारीरिक व्यायाम भी होता है।

खबरें और भी हैं...