पाली| मानसून से पहले पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाजसेवी राधेश्याम चौहान व मानमल लसोड़ की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान उनकी पूरी टीम पौधों की व्यवस्था से लेकर उनके रखरखाव तक की जिम्मेदारी लेगी। साथ ही इस अभियान के दौरान पाैधरोपण के साथ शहरवासियों को पौधों का महत्व बताने के साथ उन्हें पौधाें के संरक्षण काे लेकर संकल्प भी दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर के साथ-साथ करीब एक महीने तक ग्रामीण इलाकों में भी पौधरोपण किया जाएगा।