पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट रहे प्रतिभाओं का किया सम्मान

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट रहे प्रतिभाओं का किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| जनता काॅलोनी स्थित श्रीविजय आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में गत 13 से 16 मई तक राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल व ब्राॅज मेडल जीतने पर विद्यालय द्वारा प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। प्रबंध संचालक गोपीदास रामावत एवं प्रधानाचार्य रामकरण शर्मा ने गोल्ड मेडलिस्ट रिषभ चौहान व ब्राॅज मेडलिस्ट फिरोज खान का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

दोनों विजेता प्रतियोगी आगामी 22 मई से 12 जून तक जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता पूर्व प्रशिक्षण में भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...