जेईई एडवांस्ड में निर्देशों को पढ़ने के लिए मिलेंगे 20 मिनट
जेईई एडवांस्ड में निर्देशों को पढ़ने के लिए मिलेंगे 20 मिनट
पाली | जेईई एडवांस्ड के ऑनलाइन पेपर के शुरू होने से पहले इसके दिशा निर्देशों को पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स को 20 मिनट मिलेंगे। ऑनलाइन एग्जाम में स्टूडेंट्स के पास आसानी रहेगी कि दिए आंसरों पर फिर से जाकर बदलाव कर सकेंगे। वहीं एडवांस्ड में दिए सवालों की भाषा को बदलने का ऑप्शन भी हाेगा।