आज चांद दिखा तो रमजान का मुबारक महीना कल से
आज चांद दिखा तो रमजान का मुबारक महीना कल से
पाली | रमजान का मुबारक महीना चांद दिखाई देने पर गुरुवार या शुक्रवार से शुरू होगा। बुधवार शाम मगरिब की नमाज के बाद जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में हिलाल कमेटी की बैठक होगी। इस अवसर चांद देखने की कोशिश की जाएगी, चांद दिखाई दिया तो रमजान का महीना गुरुवार से शुरू होगा, अन्यथा पहला रोजा शुक्रवार से रखा जाएगा।