आज पुनायता सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में 3 घंटे तक बंद बिजली
पाली | 33/11 केवी पुनायता सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में बुधवार सुबह 7 से 10 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। डिस्कॉम जेईएन ने बताया कि 33/11 केवी पुनायता सब स्टेशन से जुड़े पुनायता गांव, पुनायता इंडस्ट्रियल समेत विभिन्न जगहों पर 3 घंटे तक बिजली बंद रहेगी।