पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विक्षोभ की दिशा बदली, मारवाड़ से तेज आंधी तूफान का खतरा दूसरी बार टला, पाली में तापमान 43 डिग्री पर स्थिर

विक्षोभ की दिशा बदली, मारवाड़ से तेज आंधी-तूफान का खतरा दूसरी बार टला, पाली में तापमान 43 डिग्री पर स्थिर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पश्चिमी राजस्थान सहित प्रदेश के कई हिस्सों में तेज अंधड़ व हल्के तूफान का खतरा दूसरी बार टल गया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर ईरान, अफगानिस्तान व पाकिस्तान की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन हवाओं के रुख ने इस पश्चिमी विक्षोभ को पहले हल्का कर दिया और फिर दूसरे प्रदेशों की तरफ मोड़ दिया है, जिसकी वजह से राजस्थान में तेज आंधी व हल्के तूफान की संभावनाएं घट गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार यदि पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में दिखाई देता को काफी नुकसान होता। करीब एक सप्ताह पहले इराक-ईरान की तरफ से एक पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान की तरफ बढ़ रहा था। इसकी गति व दिशा देखकर पूर्वानुमान लगाया जा रहा था कि यह पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान में नुकसान कर सकता है, क्योंकि इसकी वजह से तेज हवाएं चलने व बारिश की संभावनाएं बताईं जा रही थीं। इधर, पिछले तीन दिन में बदलती हुई परिस्थितियों की वजह से यह पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान को नुकसान पहुंचाए बगैर आगे बढ़ गया। दिशाओं के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ा है, जिसका असर वहां दिखाई भी दे रहा है। पाली शहर में अब खिली धूप निकलने व तापमान बढ़ने की संभावनाएं हैं। मंगलवार को हल्के बादल आते जाते रहे और कुछ हवाएं भी चली। शहर का अधिकतम तापमान 43 रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसी की वजह से अल सुबह से ही गर्मी का असर दिखाई देने लग गया।

मौसम

ईरान से होते हुए पाकिस्तान व फिर राजस्थान की तरफ बढ़ते पश्चिमी विक्षोभ ने बदला रास्ता

तीन दिन में कैसे बदला पश्चिमी विक्षोभ का रुख :

13 मई
: पश्चिमी विक्षोभ ईरान, इराक व अफगानिस्तान की तरफ से होते हुए पाकिस्तान व पश्चिमी राजस्थान की तरफ बढ़ रहा था।

14 मई : पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान की तरफ नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई दिया।

15 मई : पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान को छोड़ते हुए अन्य राज्यों की तरफ चला गया, जिसकी वजह से यहां अंधड़ नहीं आया।

खबरें और भी हैं...